Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भिलाई : सांसद विजय बघेल को बधाई देने प्रसंशकों की उमड़ी भीड़

सांसद विजय बघेल को बधाई देने प्रसंशकों की उमड़ी भीड़,,*

*जनता का स्नेह, आशीर्वाद ही मेरे लिये सबसे बड़ी पूंजी है- सांसद विजय बघेल*

भिलाई : दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर बधाई देने लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है!
विदित हो आज सुबह श्री भ्रदे्श्वर महाकाल शिव मंदिर सेक्टर 05 भिलाई मंदिर के नवनिर्माण हाल का लोकार्पण सांसद विजय बघेल के करकमलों से किया गया तत्पश्चात मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर महापुजा , महाआरती, महाप्रसाद वितरण किया गया।

वही सांसद विजय बघेल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल के साथ पुजा अर्चना कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ केक काट कर उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी तरह गणेश मंदिर , जगन्नाथ मंदिर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल के साथ पुजा अर्चना कर घर की गौ माता की पूजा अर्चना कर.  खिचडी खिलाकर गौ माता से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात सांसद विजय बघेल की रंगोली से उनकी चित्र बनाने वाले चित्रकार को बधाई दी.  इसके पश्चात लड्डुओं से तौला गया। वही सांसद विजय बघेल ने कहा की आप सब देव तुल्य जनता का प्रेम आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। मैं सदैव आप सभी का ऋणी रहूँगा। सभी का सहयोग और साथ बना रहें ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक ललित चंद्राकर, विधायक गजेंद्र यादव, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, विधायक रिकेश सेन ,विधायक ईश्वरलाल साहू, अलका बाघमार महापौर दुर्ग, मीना वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष, विधानद कुशवाहा नगर पालिका अहिवारा, दयानंद सोनकर अमलेश्वर अध्यक्ष, पुरषोत्तम देवांगन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग, एवं लोकसभा क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि सहित सैंकड़ों जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक गण अत्यधिक संख्या में सैकड़ों लोग बधाई देने पहुँचे।

Exit mobile version