Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सहकारी बैंक के सामने लगी किसानों की भीड़ , जाम की स्थिति

गरियाबंद। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने आज किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कृषक उन्नति योजना की राशि के लिए किसानों की भीड़ पिछले चार पांच दिनों से देखी जा रही है। किन्तु आज विड्राल फार्म नही मिलने तथा भुगतान नहीं होने से नाराज किसानों ने कुछ देर के लिये एन एच जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी। ग्राम चिखली के किसान विमल निषाद के अनुसार वो पिछले तीन दिनों से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। चिखली की महिला दिलेश्वरी और ग्राम नाहरगांव की वृद्धा उर्मिला मरकाम भी भीड़ में परेशान नजर आ रही थी।

इधर बैंक प्रबंधन का कहना है कि शनिवार से ही लगभग 650 लोगों का भुगतान किया जाना बाकी है , बैंक में नगद राशि नही होने की बात भी सामने आई है। पुलिस विभाग द्वारा व्यवस्था सुधार की पहल की जा रही है। बैंक में सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात है। बैंक प्रबंधन पहले से जमा विड्राल के भुगतान की तैय्यारी में है। आज भी विड्राल वितरण किया जा रहा है किंतु आज जमा विड्राल का भुगतान कल किये जाने की व्यवस्था की जाएगी।

Exit mobile version