Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सड़क पर करोड़ो की गुलाब, छत्तीसगढ़ में फिर गरमाई राजनीति

रायपुर : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच हुए हैं। एयरपोर्ट में सांसद सुनील सोनी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा – सरकार के पास गरीबों को आवास देने के लिए पैसा नहीं है। लेकिन प्रदेश सरकार अपने नेताओं के स्वागत के लिए गुलाब के फूल बिछा रही है। कांग्रेस सरकार अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। और यह पैसा आम जनता की है जो कांग्रेस अपने अधिवेशन में खर्च कर रही है। वहीं एक बीजेपी नेता ने बताया कि गुलाब और सजावट का ऑर्डर आँध्रप्रदेश की किसी कंपनी को दी गई है। और यह गुलाब करोड़ों रुपए की मंगाई गई थी।

OP चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा – प्रियंका वाड्रा के व्यक्ति पूजा के लिये छत्तीसगढ़ियों की मेहनत की कमाई के करोड़ों रुपये के गुलाब सड़क पर बिछाने के बजाय अच्छा होता इन्ही पैसों से प्रदेश की खस्ताहाल सड़कें बनवा देते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

CG भाजपा का ट्वीट – चाटुकारिता की भी हद होती है कांग्रेसियों। छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि किस प्रकार उनके खून पसीने की कमाई को यूं अपने आकाओं के पैरों तलें रौंदवा रहे है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का ट्वीट – आज @RahulGandhi या दाऊ @bhupeshbaghel से कहने को कुछ नहीं बचा। जब छत्तीसगढ़ की खराब सड़कें आए दिन लहूलुहान हो रही हैं। जवानों के रक्त से छत्तीसगढ़ महतारी का अंचल लाल हो रहा है। तब एक मुखिया अपने आकाओं की सलामी के लिए पुष्प मार्ग सजा रहा है, इससे अधिक निर्लज्जता क्या होगी?

Exit mobile version