Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

Crimenews ज़मीन विवाद में खूNi संघर्ष: संजय कश्यप गिरफ्तार

* ज़मीन विवाद में खूNi संघर्ष: बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला…
* मामूली कहासुनी बनी जानलेवा वारदात, छोटे भाई की हालत गंभीर…

नारायणपुर :  जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में ज़मीन बटवारे के विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया, जहां सगे बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 2 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे की है। आरोपी संजय कश्यप अपने घर पर भोजन कर रहा था, तभी ज़मीन के बटवारे को लेकर उसके और छोटे भाई अजय कश्यप के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से छोटे भाई के गर्दन पर हमला कर दिया।

हमले में अजय कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी संजय कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version