Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांडेकेला मे सचिव के खिलाफ अफराध दर्ज

*✍🏻छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद*

गरियाबंद : गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांडेकेला में पदस्थ सचिव उपेंद्र नेताम द्वारा अप्रैल माह की पेंशन राशी आहरण कर लिया गया था और हितग्राहियों को भुगतान नहीं किया जा रहा था ।सरपंच नंदकिशोर ध्रुव द्वारा मई माह का पेंशन राशी आहरण कर वितरण किया गया तब ग्रामीणों ने पूछा अप्रैल माह का पेंशन अभी तक नहीं मिला है तो पता चला कि सचिव उपेंद्र नेताम राशी आहरण कर लिया है और हितग्राहियों को भुगतान नहीं किया है तब ग्रामीणों ने पुलिस थाना अमलीपदर थाना में दिनांक 08,07,2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

मामले को दबाने के लिए सचिव उपेंद्र नेताम द्वारा दिनाक 12,07,2022 को ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को बहला फुसलाकर भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा था परंतु ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पुलिस जांच नही करेगी और कार्यवाही नहीं होगी तब तक पैसा नही लेंगे सचिव उपेंद्र से पूछने पर उन्होंने बताया कि हां मैं पेंशन पैसा आहरण कर लिया था।गुस्से से बौखलाए हितग्राहियों ने कहा कि थाने में रिपोट होने से तू अभी भुगतान करने आया है गुस्साए ग्रामीणों को देखते हुए सचिव गांव के लोगों से माफी मांगने लगा और कार्यवाही रोकने हेतु आग्रह कर रहा था सरपंच नंदकिशोर ध्रुव ने कहा कि आप रोकड दिखाओ तो हम बात करेंगे कहा तब सचिव ने कहा कि रोकड़ मेरे घर में है ।

महिलाओं ने भी सचिव को कहा की हमारे साथ कितना बड़ा धोखा किया है अब मामला का पूरा जांच होने पर ही पैसा लेंगे और कार्यवाही नही होगी तो चक्का जाम कर प्रदर्शन करने में भी पिछे नही हटेंगे अब देखना यह है कि पुलिस जांच होने पर क्या कार्यवाही होती है।

Exit mobile version