Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मंदिर में दानपेटी से पैसे चोरी, कपल ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

अंबिकापुर : मैनपाट के बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे युवक-युवती ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों यहां दर्शन और पूजा अर्चना के नाम पर गए थे। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस संदिग्ध युवक-युवती की तलाश में जुट गई है। मंदिर प्रबंधन समिति ने इस घटना की शिकायत कमलेश्वरपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार मैनपाट के कमलेश्वरपुर से लगे रोपाखार में पुराना बौद्ध मंदिर स्थित है। मैनपाट में आने वाले लोग मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने के लिए जाते हैं। शनिवार के दिन सुबह 7.20 बजे युवक-युवती यहां गए थे।

CCTV कैमरे के फुटेज में यह दिखता है कि उस समय मंदिर में कोई नहीं था। दर्शन करने के बाद युवक-युवती इधर-उधर चहलकदमी करते हैं। सामानों को देखने और तांक झांक करने के दौरान इनकी नीयत बिगड़ जाती है।जिसके बाद दोनों मंदिर के अंदर रखी चीजों को खंगालने लग गए। इसी दौरान युवक ने दानपेटी में रखे रुपये अपनी जेब में रख लिये। वहीं युवती ने भी कुछ सामान उठाकर रखती नजर आई आयी है। जिसके बाद दोनों वहां से चले गए। यह पूरा घटनाक्रम मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। मंदिर प्रबंधन समिति ने इस घटना की सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस थाने में दी। CCTV कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस युवक-युवती की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version