Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजनांदगांव: वार्ड 37 में पार्षद जैनम बैद ने सुनी जनता की समस्याएं

राजनांदगांव | शहर के वार्ड क्रमांक 37 महावीर वार्ड में पार्षद जैनम बैद ने जनसंपर्क अभियान चलाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्डवासियों ने जलापूर्ति और निराश्रित पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से पार्षद को अवगत कराया।

जनसंपर्क के दौरान जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों पर पार्षद जैनम बैद ने तत्काल नगर निगम अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक समाधान कराया। वहीं निराश्रित पेंशन से जुड़ी शिकायतों का भी मौके पर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को राहत दिलाने का प्रयास किया गया।

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता

पार्षद जैनम बैद ने कहा कि वार्डवासियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version