Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पार्षद डोमन यादव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, रोड नाली निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिये निर्देश

अमलेश्वर (राकेश सोनकर) : अमलेश्वर नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत भक्त माता कर्मा वार्ड 8 में चल रहे विकास कार्यों का वार्ड पार्षद डोमन यादव द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए बता दे कि बता दे कि वार्ड क्रमांक 8 के शीतला चौक व बजरंग चौक में रोड नाली के कार्य चल रहे है जिसका निरीक्षण पार्षद डोमन यादव द्वारा किया गया साथ ही कार्यरत ठेकेदारों एवं पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

वहीं पार्षद यादव ने बताया कि आगामी कुछ महीनों में बारिश का मौसम दस्तक देने वाली हैं जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी न हो कार्यों में किसी भी तरह की कमी या लापरवाही नही होनी चाहिये जो भी विकास कार्य चल रहें हैं वह मजबूती व निश्चित समय पूरा किया जाए।

Exit mobile version