Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पार्षद ने बांटे 500 किलो टमाटर, हर जगह हो रही पार्षद की तारीफ

भिलाई : छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई शहर से अनोखा मामला सामने आ रहा है। इन दिनों लोग सब्जी मंडी में टमाटर को देखकर ही काम चला रहे हैं, इन दिनों टमाटर का भाव आसमान छू रहा है। देश के हर राज्य और जिला में टमाटर 100 रुपया से लेकर 150 रु. प्रति किलो के बीच बिक रहा है।



भिलाई में पार्षद लोगों को 1-1 किलो टमाटर मुफ्त में बांट रहे हैं। दरअसल, ये पूरा वाकया भिलाई के रामनगर का है। बीजेपी पार्षद रिकेश सेन ने अपने वार्ड 26 के गरीब वर्ग के लोगों को अनोखा तोहफा दिया है। वार्ड के पार्षद ने लगभग 500 किलो (500 KG) टमाटर अपने वार्ड के लोगों में बंटवा दिए हैं। भिलाई शहर के राम नगर वार्ड 26 के पार्षद ने एक-एक किलो का पैकेट तैयार किया था । पार्षद रिकेश सेन का कहना है कि टमाटर बहुत महंगा है।



आम लोगों को इसे खरीदने में दिक्कत हो रही है। और इसी कारण से हर घर में लोगों की थाली तक वो टमाटर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। पार्षद ने 500 किलो टमाटर लोगों में बांट दिया है। पिछले 3 दिनों से पार्षद लगातार टमाटर मुफ्त में बांट रहे हैं। पार्षद अब तक कुल 1500 किला टमाटर बांट चुके हैं।

Exit mobile version