Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन में लगा कोर्टिफाइर मशीन, कचरा का होगा मिनटों में निष्पादन

संतोष देवांगन/पाटन :  आज नगर पंचायत पाटन में अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के द्वारा कोर्टिफाइरर मशीन का टेस्टिग किया गया । भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि कोर्टिफायर मशीन निष्क्रिय वेस्ट का निष्पादन करता है, इससे शहर को और स्वच्छ रखने में सहायता करेगा और इससे स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी, इस मशीन की क्षमता 1.5 टन प्रति दिन है।

कोर्टिफायर मशीन के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप , मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, विधायक प्रतिनिधी विनय पटेल एवं पार्षदगण कैलाश देवांगन, मोहन देवांगन, मनीष देवांगन, लीलेश वर्मा, लीलाधर वर्मा, सतीश देवांगन, अशोक ठाकुर, एल्डरमैन बिसौहा देवांगन, लोकेश नायक एवं नगर पंचायत पाटन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version