Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

गरियाबंद। मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर गंभीर उठाये जा रहे हैं। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव तथा अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं ने इस मामले जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गरियाबंद कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपकर एक पखवाड़े के भीतर कार्यवाही करने की मांग की है,साथ ही कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार गरियाबंद जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जनमन योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नही रखा जा रहा है, निम्न और घटिया स्तर के निर्माण कार्यों के चलते सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। सड़क निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुव ने पीएमजीएसवाय विभाग पर आरोप लगाते हुये कहा कि, सड़क निर्माण कार्य स्थल पर संबंधित विभागीय जिम्मेदार अधिकारी कभी आते ही नही, कार्य स्थल पर कोई विभागीय कर्मी भी उपस्थित नही रहता, अफसरो और इंजीनियर की अनुपस्थिति में सड़क निर्माण कार्य, ठेकेदारों की मनमर्जी लापरवाही भेंट चढ़ रहा है।

कार्य स्थल किनारे से ही मिट्टी निकालकर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है और सड़क के किनारे बड़े -बड़े गड्ढे हो रहे है, जिसमें आये दिन वाहन चालक और पैदल आवागमन करते लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है।ग्रामीणों के द्वारा घटिया सड़क निर्माण की शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नही हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटिया सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग और दोषी संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही कीजाये।

पन्द्रह दिनों का अल्टीमेटम

कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपे गये ज्ञापन के अनुसार एक पखवाड़े के भीतर जिम्मेदारों के ऊपर कार्यवाही नही होने पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा, उग्र प्रदर्शन घेराव एवं पुतला दहन किया जायेगा, जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता तनवीर राजपूत, दुलेन्द्र नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल,डोमार साहू, लिकेश यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version