Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बूढ़ा सागर सौंदर्यीकरण में भ्रष्ट्राचार की जांच अधिकारी से सक्षम तकनीकी नही हुई – कुलबीर सिंह छाबड़ा

राजनांदगांव : बूढ़ासागर सौदर्यीकरण में व्यापक रूप से हुए भ्रष्ट्राचार की जांच सक्षम तकनीकी अधिकारी से कराएं जाने की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आयुक्त को पत्र लिखा है।

उक्त प्रकरण को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि बूढ़ासागर सौंदर्यीकरण में हुए भ्रष्ट्राचार की जांच की रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 की सामान्य सभा में दी गई है, किन्तु इसकी जांच कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी से कराई गई है, जबकि शासन के नियमानुसार कम से कम मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी से तकनीकी जांच होनी चाहिए थी जो कि नहीं हुई है।

Read Also : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों के साथ उड़ाई पतंग

इस प्रकार सक्षम अधिकारी द्वारा जांच नहीं होने के कारण जांच रिपोर्ट वैधानिक रूप से मान्य नहीं होगा। इसकी वैधानिकता पर प्रश्न उठने के कारण शासन स्तर पर कम से कम मुख्य अभियंता स्तर अधिकारी से जांच कराई जाये। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान यह कार्य हुआ है और वर्तमान कांग्रेस सरकार पर आरोप प्रत्यारोप हो रहा है।

श्री छाबड़ा ने कहा कि इस बाबत मेरे द्वारा माननीय कुमारी शैलजा छग प्रभारी एवं महासचिव एआईसीसी नई दिल्ली, चंदन यादव सचिव एआईसीसी व छग प्रभारी एवं मोहन मरकाम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सूचनार्थ दी है। वहीं इस संबंध में सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छग शासन मंत्रालय नया रायपुर, मंत्री शिव डहरिया नगरीय प्रशासन एवं विकास श्रम विभाग, अमरजीत सिंह भगत मंत्री खाद्य, योजना और संस्कृति एवं प्रभारी मंत्री राजनांदगांव एवं जिला कलेक्टर को सूचनार्थ कर निवेदन किया है कि इस संबंध में सक्षम अधिकारी से जांच करवाने की बात कहीं।

इन विषयों के चलते शहर कांगे्रस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने निगम आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि सिद्धपीठ मां शीतला मंदिर बूढासागर जो की मेरे वार्ड में आता है। बूढ़ासागर सौदर्यीकरण में हुई भ्रष्ट्राचार की जांच सक्षम तकनीकी अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराएं व दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। वहीं इस संबंध में हुए सभी पत्राचारों की जानकारी उपलब्ध कराने की बात कहीं है।

Exit mobile version