Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

22 विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी कर रहे आंदोलन की तैयारी, कका नहीं सुनी परेशानी

22 विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी कर रहे आंदोलन की तैयारी, कका नहीं सुनी परेशानी

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के अलग अलग विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार कर कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साढ़े चार साल के लम्बे इंतजार के बाद भी बजट में उनकी मांगों को शामिल नहीं किए जाने एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 22 विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की जानकारी नहीं आने के वक्तव्य के बाद संविदा कर्मियों ने नियमितिकरण विषय पर सरकार की मंशा एवं विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जिसके कारण जिले के संविदा कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

काम बंद करने की रणनीति

संघ के जिला मिडिया प्रभारी गणेश प्रसाद ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर जिले के संविदा कर्मचारी सोमवार को सामूहिक अवकाश में रहते हुए माननीय मुख्यमंत्री के नाम नियमितिकरण जल्द करने ज्ञापन सौंपा गया। विगत दिनों मुख्यमंत्री जी द्वारा मीडिया के समक्ष विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी नहीं दिए जाने का उल्लेख किया गया है, जिसके बाद प्रांत स्तर से नियमितिकरण नहीं, जानकारी नहीं तो काम नहीं के तर्ज पर काम बंद करने की रणनीति बनाई गई है। जिसके तहत सोमवार को कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश लिया गया। यदि सरकार अपने घोषणा पत्र में किए हुए वादे पर गंभीरता नहीं दिखाती तो जल्द ही समस्त संविदा कर्मचारी बडे़ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व संविदा कर्मचारी संघ के जिला संयोजक श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, मनरेगा संघ के जिला संयोजक श्री के.एम. पाठक, सर्व सविंदा कर्मचारी सघ्ं एवं मनरेगा संघ के जिलाध्यक्ष श्री सुनील कुमार गुप्ता, एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष श्री बृजलाल पटेल, सर्व संविदा संघ के कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार दास, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुश्री मिली रानी कर, सचिव श्री अमित सिंह, सदस्य श्री मनीष सिन्हा, श्री विनित दुबे, श्री सुनील शर्मा, श्री शैलेन्द्र जायसवाल, श्री संजय सिंह, श्री संजय यादव, श्री संजय साहू, श्री विवेक कुमार, श्री आकाश गुप्ता, श्री नीरज साहू, श्री मनीलाल, श्री प्रवीण कुमार ठाकुर एवं अभय ओझा (कृषि वि.), रोशन झा.(म.बा.वि.) एवं अन्य विभाग के कर्मचारी/अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Exit mobile version