Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कंटेनर ने पति-पत्नी को कुचला, पत्नी की मौके पर मौत

दुर्ग-भिलाई : कंटेनर चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक में सवार 52 साल की महिला कंटेनर के पिछले चक्के के नीचे आ गई। सिर में गहरी चोट और अधिक खून बहने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई 3 थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि भिलाई सेक्टर 4 की रहने वाले अप्पल स्वामी अपनी पत्नी हेमावती स्वामी (52 साल) के साथ चरोदा गए थे। वह लोग शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही अप्पल स्वामी भाऊ होटल के पास पहुंचे दुर्ग से रायपुर की तरफ जा रहे कंटेनर एनएल 01 एडी 7198 ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से महिला गिर गई और कंटेनर के पिछले चक्के के नीचे आ गई। सिर में गहरी चोट आने से महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक जियाफत शेख (25 साल) निवासी चीनी डागपारा जिला बीरभूमि पश्चिम बंगाल मौके से फरार हो गया।

Exit mobile version