राजनंदगांव : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों को 2 साल का बोनस देने से कांग्रेस को पीड़ा हो रहे हैं। तथा वह अपनी पीठ थपथपा कर बोनस को कांग्रेस की लंबी लड़ाई और प्रयासों का नतीजा है बता रहे हैं। जो पूरी तरह गलत तथा बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ किसानों का वोट बैंक की राजनीति करते हैं 5 साल की सरकार में किसान आकाश हताश परेशान था तथा मोदी जी के गारंटी योजना जिसे किसानों ने समझा और भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पूरा मदद किया। भाजपा के घोषणा पत्र जो कहा वह किया।
उन्होंने यहां भी कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ किसानों का वोट बैंक की राजनीति कर उनको नुकसान पहुंचता है भाजपा शासन में मोदी गारंटी के तहत आज किसान मालामाल हो रहे हैं किसानों का एक-एक धन राज्य सरकार खरीद रहा है साथ ही सरकार अपनी घोषणा पत्र में जो कहा उसे पूरा भी कर रहे केंद्र सरकार समय-समय पर किसानों के हित में अनेक निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता थोथी बयान जारी कर अपने आप को किसानों के हितैषी ना समझे भाजपा है तो गारंटी है।
राजनांदगांव से दीपक साहू