Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला : 18 निष्कासित नेताओं की हुई घर वापसी, देखिये लिस्ट…

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय चुनाव 2025 खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी अपने निष्कासित नेताओं की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस ने 18 नेताओं का निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया है। वहीं इस संबंध में प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आदेश जारी किया है।

18 निष्कासित नेताओं की हुई वापसी,देखिए सूचि

राजधानी रायपुर के अजीत कुकरेजा, बिलासपुर के जसबीर गुब्बर, महासमुंद के विश्वजीत बोहरा, दंतेवाड़ा के मनोज मालवीय सहित अन्य 14 नेताओं को वापस कांग्रेस पार्टी में लाया गया है। वहीं इन नेताओं की पार्टी में वापसी के लिए एक छानबीन समिति का गठन किया गया था, जिसकी अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया।

Exit mobile version