Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस ने आजादी की गौरव पदयात्रा निकाल स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

अम्लेश्वर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश संगठन के निर्देश में देश की आजादी के 75 वर्ष गाँठ पर भारत जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस ने आज़ादी की गौरव -यात्रा पाटन विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका अम्लेश्वर , महुदा, झिट  में निकाली गई और स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव अवसर पर कांग्रेस ने आज आजादी की गौरव पद यात्रा निकाली ।
पदयात्रा में सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर व तिरंगे लहराते हुए।अम्लेश्वर से झीट की यात्रा पूरे देशभक्ति के नारों और भारत माता की जयघोष के साथ अम्लेश्वर गलियारों से होते हुए नगर के विभिन्न वार्डो में भ्रमण कर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।गौरव यात्रा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।उसी तरह आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के राष्ट्र के नव निर्माण की भूमिका को भी नहीं भुला जा सकता।जिसे देश आदि अनन्त तक याद करेगा।
Exit mobile version