Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने दी ईद-मिलाद-उन-नबी की बधाई

दीपक साहू की रिपोर्ट 

राजनांदगांव : जश्न ए ईद मिलाद उन नबी पर निकली मुस्लिम समाज के जुलूस का शहर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की अगुवाई में आजाद चौक में पंडाल लगाया गया था। जहां से समाज के लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों में चॉकलेट व बिस्किट का वितरण भी किया गया।

छाबड़ा ने मुस्लिम समाज के भाईयों से गले मिलकर उन्हें पर्व की बधाई दी। मुस्लिम समाज के भाईयों को पर्व की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने हमेशा शांति और सदभावना का संदेश दिया है। उन्होंने ही सबसे पहले महिलाओं को उनके पूरे अधिकार और बराबरी का हक दिया है। उन्होंने हमेशा अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखने और सभी धर्म का सम्मान करने की बात कही है। इस दिन पैगम्बर मोहम्मद साहब को पढ़ा जाता है और उन्हें याद किया जाता है।

जुलूस के स्वागत के दौरान छाबड़ा के साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाहिद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी कमलजीत सिंह पिन्टू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री महेन्द्र शर्मा, झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, शरद खंडेलवाल, अनीस जैन, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, भरत सोनी, नारायण सोनी, अतुल शर्मा, अब्बास खान, मुस्तफा जोया, शकील रिजवी, संजय साहू, अशफाक अली, आरबी मिश्रा, तौसिफ गोरी, संदीप जायसवाल, अर्जुन सिंह कुर्रे, सुकृत गुप्ता सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Exit mobile version