Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सेवा गीत सुनकर झूपने लग गए विधायक, देखें वीडियो

ब्यरो-रायपुर : नवघटित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से कांग्रेस विधायक का देवी गीतों में जमकर झूमने का वीडियो सामने आ रहा है। वीडियो में विधायक गुलाब गमरो देवी गीत झूपत-झूपत आबे दाई गाने में जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। वे दुर्ग पंडाल में दर्शन करने पहुंचे हुए थे। इस बिच उन्हें माता सवार हो गईं और वो झूपने लग गए।

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भरतपुर-सोनहट से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो नवरात्रि के दिन में लगातार अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। और वे अपने विधानसभा क्षेत्रों के दुर्गा पंडालों में जाकर माता के दर्शन कर रहे हैं। और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

देखें वीडियो

कल शनिवार कमरो गोधौरा, पौड़ी, जैती, रामगढ़, बहरासी, धनहर, बहेराटोला, पसौरी, बुलाकीटोला, केल्हारी, चरवाही का दौरा करने गए हुए थे। इस बिच शाम के समय वह कछौड पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने देवी के दर्शन किये फिर लोगों से मुलाकात की। पंडाल में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन था। यहां अलग-अलग देवी गीत बजाए जा रहे थे।

Exit mobile version