Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस नेता तरूण सिन्हा ने हिंदू नव वर्ष एवं राम नवमी की जिला और क्षेत्र वासियों को दी बधाई

कांग्रेस नेता तरूण सिन्हा ने हिंदू नव वर्ष एवं राम नवमी की जिला और क्षेत्र वासियों को दी बधाई

दीपक साहू, राजनांदगांव : खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तरुण सिन्हा ने हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी की बधाई सभी जिले वासियों एवं क्षेत्रवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं । श्री सिन्हा ने कहा यह महत्वपूर्ण पल हम सबके जीवन में पुनः खुशियों का पल लेकर यह नवरात्रि पर आया है जो हम सबके लिए बहुत गौरव और खुशनसीबी का यह नवरात्र का पर्व है जो कि हम सब कोरोना जैसे महामारी से बचकर आज माता रानी की कृपा से हम सब पुनः नवरात्र पर्व की पूजा अर्चना कर पा रहे हैं।

फिर से मां बमलेश्वरी जी का दरबार सजा है मेले लगे हैं उसे देख पाना अपने आप में एक बड़ा सौभाग्य का विषय है इस पावन त्यौहार को हम सब मिलकर बहुत हर्ष उल्लास के साथ माता रानी का 9 दिन पूजा-अर्चना कर सुख शांति और समृद्धि के साथ हर्ष उल्लास से मनाए ताकि हम सब के जीवन में माता रानी की कृपा हमेशा बनी रहे।

Exit mobile version