Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस पाक-साफ हैं, तो क्यों.? डरता है ‘ईडी’ से -रमन ने कसा कांग्रेस पर तंज

रायपुर। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने ईडी मामले को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर आप पाक-साफ हैं तो ईडी से डरना क्यों? सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बचाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि ईडी सिर्फ राजनीतिक लोगों के बीच जा रहे हैं, उनको जिस पर भी शक और जानकारी है, उन सब से पूछताछ चल रही है।

बता दे की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर डॉ. सिंह ने कहा कि झंडा भारत की शान है, आजादी का प्रतीक है, झंडे को लेकर किसी भी तरीके का बयान नहीं देना चाहिए। जाति, पंथ, समाज से हटकर सभी को ध्वजारोहण में हिस्सा लेना चाहिए। वंदे मातरम सभी को बोला जाना चाहिए। छोटी मानसिकता लेकर काम नहीं किया जाना चाहिए। आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव पर बना रहे हैं। इसमें तेरा-मेरा कुछ नहीं होना चाहिए। किसी एक दल का काम ना होकर सभी दलों का काम है, और रही बात आरएसएस की तो जहां राष्ट्रीय कार्यालय है, वहां पर झंडे फहराए जाएंगे।

वही संगठन में बदलाव को लेकर डॉ. रमन ने कहा कि संगठन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेषाधिकार होता है। पार्टी से जुड़े सारे फैसले संगठन के लोग लेते हैं। अगर फैसला लेना हुआ तो संगठन ही फैसला लेगा। पूर्व सीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि सारे मुद्दे पर बड़ी-बड़ी बात करते हैं। आज 5 लाख अधिकारी-कर्मचारी अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे हिंदुस्तान में बाकी राज्य की सरकारों ने कर दिया, लेकिन यहां की सरकार 22 परसेंट में अटकी हुई है। इनको अधिकारी-कर्मचारियों की चिंता नहीं है। गरीबों के आवास की भी चिंता नहीं है। राजनीतिक रोटी सेकने के लिए नारेबाजी, प्रदर्शन करते हैं। सरकार इनके हाथ में है, महंगाई समेत छोटे-मोटे मुद्दों पर काम कर सकते हैं।

Exit mobile version