Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कांग्रेस सरकार गरीबो और छत्तीसगढ़ियों का दुश्मन, किया जाएगा 28 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास का घेराव -विजय बघेल

तर्रा-पाटन : भारतीय जनता पार्टी पाटन उत्तर मंडल की बैठक मुख्यमंत्री निवास घेराव के तैयारी के संबंध में तर्रा रेस्ट हाउस में बैठक संपन्न हुई l बैठक को संबोधित करते हुए मा. सांसद विजय बघेल जी ने कहा कि प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस की सरकार ने गरीबो का प्रधानमंत्री आवास छीन लिया, गरीबो के लिए जो पक्का मकान की परिकल्पना देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने सोचा था की हर गरीब के पास पक्का मकान हो उनका परिवार भी सुख चैन से रहन सहन करें उनका अपना स्वयं का आशियाना हो। पूरा परिवार चैन की नींद सो सके, उनके लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लेकर आई l….शेष नीचें 👇👇👇👇

पूर्व में जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी गरीबो का आशियाना बनने भी लगा सपने साकार होने लगे लेकिन जैसे ही छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार सत्ता में बैठी वैसे ही सबसे पहले प्रहार गरीबो के सपना आवास पर पड़ा l उनका आवास छीन लिया गया l पूर्णतयः छत्तीसगढ़ में आवास योजना को बंद कर दिया गया है l हितग्राहियों को बताना चाहता हु कि पूरे देश मे इकलौता राज्य है जहां पर आवास योजना को बंद करके रखा गया है जबकि कांग्रेस की सरकार राजस्थान में भी है किंतु आवास योजना वहां चालू है l अपने आप को छत्तीसगरिया और गरीबो का मसीहा बताने वाले भूपेश की कांग्रेस शासन सही मायने में गरीबो और छत्तीसगरियो का दुश्मन है l अपने  उसको कुम्भकर्णी नींद से जगाया जाएगा l गरीबो के दुश्मन को उखाड़ फेंकने के अंतिम सांस तक लड़ा जाएगा l….शेष नीचें 👇👇👇👇

जितेन्द्र वर्मा जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन खड़ा करना है l प्रधानमंत्री जी के मन की बात को प्रत्येक बूथ में सुना जाएगा जिसके लिए मण्डल एवं जिला से प्रभारी नियुक्त किया गया है l विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि बूथ जीता विधानसभा जीता इस सूत्र के साथ काम करने की आवश्यकता है l बूथ में निवासरत हर स्तर के कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त बनाने के लिए जुट जाएं विधानसभा का चुनाव बहुत नजदीक है, बूथ की संरचना पूर्ण कर लेवे l भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने स्वभाव और प्रभाव से जनता का विश्वास अर्जित करने के लिए निरंतर काम को गति प्रदान करते रहे l भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में मुख्यमंत्री निवास सिरसा गेट भिलाई 3 में दिनांक 28 फरवरी 2023, समय दोपहर 1:00 बजे को पहुंचने का आह्वान किया गया है। बैठक का संचालन लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल पाटन एवं आभार प्रदर्शन खिलावन वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया l….शेष नीचें 👇👇👇👇

बैठक में प्रमुख रूप से विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, जितेंद्र वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग, सच्चिदानंद उपासने विधानसभा प्राभारी, श्रीमती हर्षा चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मंडल, लोकमनी चन्द्राकर मण्डल अध्यक्ष उत्तर, श्रीमति उपासना चन्द्राकर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, देवेंद्र चंदेल मध्यमण्डल प्राभारी, छगन लाल साहू सह प्रभारी, रोहित साहू प्रभारी दक्षिण मण्डल, राजेश चन्द्राकर सह प्रभारी, खिलावन वर्मा, दिलीप साहू, चूड़ामनी साहू, कामता प्रसाद, भूषण लाल साहू, विनोद चंद्राकर, तामेश्वर प्रताप, विनोद अग्रवाल, अरविन्द पाल, फेरहा राम धीवर, योगेंद्र साहू, नरेंद्र चंद्राकर, कुंदन देवांगन, धनेश यादव, शिव कुमार साहू, लक्ष्मण यादव, होरी लाल, जीतेन्द्र सेन, कृष्ण कुमार वर्मा, यशवंत दास, लक्ष्मण चंद्राकर, राजेश वर्मा, प्रकाश चंद्राकर, रामानंद चंद्राकर, हेसियाराम चंद्राकर, संदीप चंद्राकर, शीतल चंद्राकर, नरेन्द्र साहू, कमलेश चंद्राकर, होरिलाल चंद्राकर, लक्समीनारायण चंद्राकर, रमाकांत यादव, प्रताप सिंह साहू, उतरा सोनवानी, ओमन चंद्राकर, हेमपु ठाकुर, चेला कोसे, कुलेश्वर साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version