Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*भूपेश के पक्ष में कांग्रेस के चुनाव प्रचार में आई तेजी*

*➡️ लगातार हो रहा नुक्कड़ सभा के साथ साथ डोर टू डोर चुनाव प्रचार*

*राजनांदगांव ।* आगामी लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार नुक्कड़ सभा के साथ साथ डोर टू डोर चुनाव प्रचार भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में श्री क्षितिज चंद्राकर एवं श्री प्रमोद दुबे जी के निर्देशानुसार मयूरी सिंह, नित्य शरण सिंह, कुबेर वर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों ने अलग अलग ग्रामों में घर घर जा कर काँग्रेस की नीतियों व घोषणा पत्र का प्रचार करते हुए प्रत्याशी भुपेश बघेल के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ दानी जंघेल, मनभावन, छबिलाल, सतानंद, देवकुमार, जयप्रकाश, नीलकंठ, भागोली सहिंत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गण भी थे।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version