दुर्ग : कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त दुर्ग (ग्रामीण) जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर का जेवरा सिरसा में प्रथम आगमन पर जेवरा सिरसा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला व गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जेवरा सिरसा के अध्यक्ष अशोक साहू सहित कांग्रेस के नेतागण, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
श्री ठाकुर ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी किया। जेवरा सिरसा में ब्लाक में आज कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के जिला अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर के द्वारा पार्टी के कांग्रेस पार्टी सम्मानित वरिष्ठ नेतागण सम्मानित कॉंग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कॉंग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एवं कॉंग्रेस पार्टी के रीति नीति के बारे मे अवगत करा पुनः छत्तीसगढ़ में कॉंग्रेस पार्टी को जिताने के लिए संकल्प लिये ।
