Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जनहित के मुद्दे पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने की कैबिनेट मंत्री से मुलाक़ात

राजनांदगांव : जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल अली एवं पदाधिकारियों ने जनहित के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री मो.अकबर से की मुलाक़ात कर राजनांदगांव एवं दो नये जिले खैरागढ़, अंबागढ़ चौकी वासियों की समस्याओ जनहित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया व राजनांदगांव जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा किये जा रहे जनहित कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मो. सफ़दर खान ने दी।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version