दीपक साहू, राजनांदगांव : जिला साहू संघ, जिला युवा प्रकोष्ठ साहू संघ के तत्वाधान में युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, टहल सिंह साहू, मोतीलाल साहू, खेदु राम साहू ,रमेश पटेल ,श्रीमती गीता घासी साहू ,सरोजिनी बंजारे, नंदलाल साहू ,डॉ नीरेंद्र साहू, दीपक ताराचंद साहू, आनंद साहू ,भागवत साहू ,नीलमणी साहू, डिकेश साहू, हेमदीप साहू के आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह ने साहू समाज के कर्मा ध्वजारोहन और मां कर्मा की आरती कर किया। तत्पश्चात अतिथियों का बैच,गुलदस्ता, पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा सामाजिक पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह ने कहा कि सामूहिक कन्या विवाह का जन्म छत्तीसगढ़ में साहू समाज की देन है।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ने किया। डॉ. नीरेंद्र साहू सलाहकार ने समाज की गतिविधियों की जानकारी दी एवं संगठन के महत्व को बताए। सांसद संतोष पांडे ने साहू समाज को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर संस्कारधानी के नाम से जाना जाता है समाज समय के साथ आगे बढ़े और ऐसे आयोजन के लिए साहू समाज को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। टहल साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ ने भी सम्बोधित किया।
राजनांदगांव से
