सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में कंडोम के बॉक्स खाली
* परिवार नियोजन अभियान पर उठे सवाल, जब सरकारी अस्पताल में ही साधन नहीं तो कैसे नियंत्रित होगी जनसंख्या वृद्धि?…
परिवार नियोजन के लिए सरकार द्वारा लोगों को निःशुल्क गर्भनिरोधक साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग लोगों को छोटे परिवार के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न अभियान भी चलाता है। लेकिन यदि स्वास्थ्य केंद्र में ही कंडोम उपलब्ध नहीं हैं, तो परिवार नियोजन के सरकारी प्रयासों का जमीनी असर कैसे सुनिश्चित होगा, यह सवाल उठना स्वाभाविक है।
आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल
ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता महत्वपूर्ण है, क्योंकि जरूरतमंद लोगों को इन्हीं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से निःशुल्क सामग्री मिलने की उम्मीद रहती है। ऐसे में बॉक्स खाली रहने से परिवार नियोजन की सुविधा लेने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अब स्वास्थ्य विभाग से जवाब की उम्मीद
अब सवाल यह है कि सीएचसी पाटन में कंडोम के बॉक्स खाली क्यों हैं, स्टॉक कब खत्म हुआ और नई आपूर्ति कब तक होगी? स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या जवाब देता है, इस पर लोगों की नजर है।