Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुए सम्मानित

दुर्ग : 25 सितम्बर 2024 कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को उपचार सुविधा प्रदान करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु चिकित्सालयों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया है।

जिनमें शासकीय चिकित्सालय अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरमुंदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बापूनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा, एवं निजी चिकित्सालय अंतर्गत श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस जुनवानी भिलाई, यशोदा नंदन चिल्ड्रन हॉस्पिटल दुर्ग, एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कुम्हारी शामिल है।

Exit mobile version