Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बस और कार के बीच खतरनाक टक्कर.. किशोर की मौत 3 की हालत गंभीर

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर में बस और कार के बीच खतरनाक टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में 14 साल के बालक की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सभी छठ का पर्व बनाकर बिहार से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर वापस आ रहे थे। तभी अचानक यह हादसा हो गया।

आपको बता दें कि, उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। ओवहर टेक के चक्कर में बड़ा हादसा देखने को मिला। टक्कर के बाद रॉयल बस भी पलटी गई, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे एक व्यक्ति को निकाला गया। वहीं बताया जा रहा है कि, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Exit mobile version