Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कलेक्टर ने ली धान खरीदी तैयारी की समीक्षा बैठक

कलेक्टर श्री सिंह ने धान खरीदी तैयारी की ली समीक्षा बैठक

दुर्ग :  08 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग प्रधान कार्यालय के सभागार में धान खरीदी तैयारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल, खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया, उप संचालक कृषि श्री संदीप कुमार भोई, श्री हृदेश शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री भौमिक बघेल जिला विपणन अधिकारी, भूअभिलेख शाखा के अधिकारी तथा मंडी सचिव उपस्थित रहे।

बैठक में फसल सर्वे, एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्रेशन, एकीकृत पोर्टल में डाटा कैरी फारवर्ड, धान खरीदी की अग्रिम तैयारी, विगत वर्ष के धान का उठाव, कस्टम मिलिंग आदि विषयों पर समीक्षा की गयी। अधिकारियों को धान के फसल भौतिक सत्यापन करने निर्देशित किया गया।

वहीं जिन किसानों ने एग्रीस्टेक पोर्टल पर अपना पंजीयन नहीं कराया है, उनका शीघ्र पंजीयन करवाने तथा समिति में जाकर धान बेचने के लिए उनके नॉमिनी की जानकारी देना सुनिश्चित करने कहा गया है। बैठक में जिले की बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकों के साथ मुख्यालय के स्टॉफ उपस्थित रहें।

Exit mobile version