Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शराबी प्रधान पाठक सस्पेंड, ‘बुला कलेक्टर को’ वीडियो हुआ था वायरल

शराबी प्रधान पाठक सस्पेंड, 'बुला कलेक्टर को' वायरल हुआ था वीडियो

मनेंद्रगढ़ : जिले के खोंगापानी प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक नीरज सिंह ने शराब के नशे धुत स्कूल में जमकर हंगामा किया था। उसने आश्रम के अधीक्षक और सफाई कर्मी के साथ गाली ग्लौच किया बल्कि समझाने गए पुलिसकर्मी को भी नहीं छोड़ा। उसने यहां तक कह डाला की कलेक्टर पीएस ध्रुव को बुला ।

प्रधान पाठक नीरज सिंह पर आज कार्रवाई हुई। कलेक्टर पीएस ध्रुव ने जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के जांच प्रतिवेदन के बाद प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया। कलेक्टर पीएस ध्रुव ने जांच आदेश में लिखा – कि प्रधान पाठक के शराब के नशे में गाली ग्लौच करने की खबरें मीडिया में आई थी। जांच में यह घटना सही पाई गई। लिहाजा, प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है।

Exit mobile version