Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, अस्पताल में लापरवाही पर एफआईआर के निर्देश

* विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर..
* एग्रीस्टैक, एचपीवी टीकाकरण और सूर्यघर योजना की प्रगति पर कलेक्टर ने ली जानकारी…
* खाद-बीज उपलब्धता से लेकर स्वनिधि योजना तक, कलेक्टर ने दिए तेज क्रियान्वयन के निर्देश…

राजनांदगांव ; कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले के विकास कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिला चिकित्सालय में एक मरीज की जांच में लापरवाही के मामले में संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

पुलगांव ह t या कांड का हुआ खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार

“मौसमी बीमारियों की रोकथाम और योजनाओं के प्रभावी संचालन पर प्रशासन की विशेष नजर”
कलेक्टर ने बारिश के मौसम को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं अन्य लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया।

खैरगुड़ा में महिलाओं ने संभाली धान रोपाई की कमान, लोकगीतों से गूंजा पूरा खेत

बैठक में खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन, एचपीवी टीकाकरण अभियान, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। जिले में अब तक 1.47 लाख किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन, 6,508 किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण, 4,164 घरों में सोलर पैनल स्थापना तथा 4,647 हितग्राहियों को स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण किया जा चुका है।

कलेक्टर ने सभी विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनजागरूकता बढ़ाने तथा शेष पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकण्डेय, प्रेमप्रकाश शर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version