Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को कलेक्टर ने किया जाॅब ऑफर लेटर प्रदान

प्रथम एजुकेशन फांउडेशन बालोद

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया जाॅब ऑफर लेटर
प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्रदान करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

बालोद ; कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित जिले के 27 प्रशिक्षणार्थियों को जाॅब ऑफर लेटर प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़े ; “वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की ओर जिला दुर्ग की सशक्त पहल : निकुम, अरसनारा एवं ननकट्ठी में सामुदायिक मध्यस्थता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन”

उल्लेखनीय है कि प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित 27 प्रशिक्षणार्थियों को हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी, प्लम्बिंग, वेल्डिंग, सोलर के रूप में राज्य एवं राज्य के बाहर के प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्रदान किया गया है। इस अवसर पर श्री मोतीलाल देवांगन, एवं श्री खेमंत सिन्हा सहित प्रथम एजुकेशन फांउडेशन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version