Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

3 दिव्यांगजनों को कलेक्टर झा ने दिलाया मोटराईज्ड ट्रायसिकल

कोरबा : कोरबा जिला के कलेक्टर श्री संजीव झा की संवेदनशीलता से जन चौपाल में आये तीन दिव्यांगजनों को तत्काल मोटराईज्ड ट्रायसिकल मिल गया। ट्रायसिकल मिलने से दिव्यांगजनों को अब आने जाने में आसानी होगी। साथ ही दूर जाने के लिए किसी का सहारा नही लेना पडेगा।

मोटराईज्ड ट्रायसिकल मिलने पर दिव्यांगजनों ने खुशी जताते हुए कलेक्टर श्री संजीव झा का आभार जताया है। जनचौपाल में पटेल पारा कोरबा निवासी द्वारिका पटेल, ग्राम सण्डैल निवासी होरी लाल कश्यप एवं दादरखुर्द निवासी सुखकुंवर को मोटराईज्ड ट्रायसिकल प्रदान किया गया।

Exit mobile version