Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र बासिंग, कोहकामेटा और सोनपुर का किया निरीक्षण

नारायणपुर : कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज धान खरीदी केंद्र बासिंग, कोहकामेटा और सोनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र में बारदाने की उपलब्धता और धान विक्रय हेतु कटाये गये टोकन आदि के बारे में पूछा। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्र बासिंग और सोनपुर में संचालित चबूतरा निर्माण कार्य को तेज गति से संचालित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश कुमार ध्रुव, उपसंचालक कृशि श्री बीएस बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय चंदेल, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री अजय चौधरी, जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डडसेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री घनश्याम जांगड़े, नोडल अधिकारी श्री प्रतीक अवस्थी के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version