सूरजपुर : आज 20 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण के मतदान कार्यक्रम के तहत प्रेमनगर और रामानुजनगर विकासखंड क्षेत्र में मतदान किया जा रहा है। इस दौरान मतदान की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने दोनों विकासखंड का द्वारा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया एवम दोनों विकासखंड के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करवाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रामानुजनगर श्री अजय मोरियम सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
सूरजपुर : द्वितीय चरण के मतदान के दौरान कलेक्टर एवम पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों दौरा
