Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ली प्राचार्यो की मैराथन बैठक*

*➡️ कलेक्टर, अपर संचालक, संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने लिए प्राचार्य की मैराथन बैठक*

*राजनांदगांव l जिले के बोर्ड परीक्षा में परिणाम को बेहतर करने एवं शासन के विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर एवं सकारात्मक करने के लिए आज जिले की सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन  डा .बलदेव प्रसाद मिश्र हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर में  की गई ।

बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने की एवं बैठक में राज्य के लोक शिक्षण संचानालय के अतिरिक्त संचालक डॉ योगेश शिवहरे तथा संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर  तथा कार्यक्रम के आयोजन कर्ता जिला शिक्षा अधिकारी  प्रवास सिंह बघेल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई ।

शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों ने जिसमें प्रमुख रूप से सहायक संचालक, जिला परियोजना अधिकारी,जिला मिशन समन्वयक, सहायक कार्यक्रम समन्वयक , की उपस्थिति में आज  इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बात की गई ।
तथा जिले में विभागीय  कार्य को त्वरित गति, तत्परता से करने के लिए कार्ययोजना का निर्माण किए जाने का निर्देश दिया गया ।

बैठक की शुरुआत जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा की गई जिसमें बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर विस्तार से सभी प्राचार्य से चर्चा की गई तथा जिले स्तर पर किए जा रहे हैं तैयारियो  को बेहतर करने के लिए  जानकारी दी गई , इसी कड़ी में जिले एवं विकासखंड में आयोजित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा हेतु कोचिंग परीक्षार्थियों के लिए तथा प्रश्न बैंक का निर्माण एवं शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों जिसमें अपार आईडी का निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, तथा परीक्षा पर चर्चा आदि प्रमुख मुद्दों पर  बात रखते हुए सभी से कार्य को त्वरित एवं पूर्ण मनोयोग से  किए जाने का आग्रह किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त संचालक दुर्ग श्री ठाकुर ने भी विस्तार से मूलभूत जानकारी के साथ ग्रास रूट लेवल  पर जाकर चीजों को बेहतर करने का सुझाव दिया गया ,स्कूल में वातावरण पढ़ाई के प्रति बेहतर हो पालकों को जोड़ा जाए , परीक्षा परिणामों से एवं बच्चों की तैयारी से तथा बच्चों की लगातार और उपस्थिति बेहतर रहे जिससे सभी बच्चों को जिले के कार्य योजना का परीक्षा परिणाम को बेहतर करने का लाभ मिल सके आदि पर विस्तार से बात की गई । पश्चात  लोक शिक्षण संचानालय रायपुर के अपर संचालक डॉ योगेश शिवहरे के द्वारा विस्तार से अपनी बातों को उदाहरण के द्वारा  सभी प्राचार्यो को अवगत कराई गई ,कि हमारी मानसिकता जिस तरीके से होती है हम जिस रूप में रहते हैं उस रूप में हमारा परिणाम स्कूल का आता है ।

हमको सब के सहयोग और टीम भावना के साथ स्कूल में काम करने का आवश्यकता है। जिससे परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके एवं बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छा स्थान प्राप्त कर सके साथ ही उन्होंने जिले में किये जा रहे  परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए प्रश्न बैंक निर्माण एवं कोचिंग संचालन की सराहना की एवं अपेक्षा की गई कि इन सभी प्रयासो से जिले के बच्चों को बेहतर एवं अच्छा लाभ मिल सके।

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने अपने अनुभव एवं कक्षा के माहौल को बेहतर करने एवं शिक्षकों के मध्य आपसी सामंजस्य  बढ़ाने बच्चों को समान रूप से अवसर देने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का  क्रियान्वयन  समय पर और बेहतर तरीके से किए जाने का निर्देश दिया गया । साथ ही प्राचार्यो से  उनके अनुभव सुने गए जिसमें उनके द्वारा परीक्षा परिणाम की बेहतर करने के लिए क्या उनके अपने सुझाव हो सकते हैं अथवा कार्य योजना हो सकती है एवं अगर परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं आता है तो उसके क्या कारण रहे होंगे जिसकी वजह से परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं है इस पर विस्तार से सभी प्राचार्यो से चर्चा की ।

बैठक में जिले के विभिन्न प्राचार्यो के द्वारा अपनी बातें भी रखी गई। बैठक पश्चात जिले के द्वारा किए जा रहे बोर्ड परीक्षाओं तैयारी के लिए बनाये गये प्रश्न बैंक का वितरण किया गया । एवं सभी से यह उम्मीद की गई कि इन प्रश्न बैंकों से कमजोर छात्रों को उसका बेहतर लाभ मिल सके एवं ज्यादा से ज्यादा बच्चों का प्रतिशत परिणाम में बेहतर हो सके इसके सुझाव दिए गए।

अंत में बैठक को जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे ,सहायक संचालक श्रीमती संगीता राव , रश्मि सिंह,  सहायक संचालक  आदित्य खरे  के द्वारा भी संबोधित किया गया और विभाग की योजनाओ की जानकारी के माध्यम से जिले की स्थिति को बेहतर किए जाने का सभी से आग्रह किया गया।

Exit mobile version