Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के खाने में फिर निकला कॉकरोच, जानिए मैनेजर ने क्या कहा

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट से एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। न्यू अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में ग्राहक को परोसे गए बिरयानी में काकरोज निकला है, जिसकी तस्वीर ग्राहक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है।

इस मामले को लेकर होटल के मैनेजर ने जो बयान दिया है वो बेहद चौकाने वाला है। मैनेजर ने बताया कि, काकरोज निकलना आम बात है। वहीं इस लापरवाही के बाद ग्राहक ने रेस्टोरेंट के सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, इस दौरान किचन में बासी मटन और चिकन के होने की बात भी सामने आई है। जिसके अलावा प्लेट और कटोरी में भी दाग-धब्बे पाए गए।

Exit mobile version