Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

वॉशिंग मशीन से निकला कोबरा सांप, इलाके में दहशत

कोरबा : वॉशिंग मशीन से सांप का रेस्क्यू किया गया। ‘सेक्टर 1’ की निवासी सतीश दास महंत के यहां वॉशिंग मशीन से तेज फुफकारने की आवाज आ रही थी। ये देख घर के लोग बुरी तरह से डर गए थे। फिर बाद में स्नेक रेस्क्यू टीम ने सांप को बाहर निकाल लिया।

जानकारी मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम पहुंची। यहां वॉशिंग मशीन में कोबरा फंस गया था। जिस वजह से वो बाहर निकलने की कोशिश में तेज आवाज में फुफकार रहा था। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने वॉशिंग मशीन को खोलकर कोबरा को बाहर निकाल लिया गया। इसके लिए उन्हें बहुत मशक्कत करनी पड़ी।

बता दे की, सांप को उन्होंने डिब्बे में बंद कर दिया और दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। बालको थाने में पदस्थ कुलदीप कतलम ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें एक घर में वॉशिंग मशीन में सांप के घुसने का पता चला। फिर वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले खुद से सांप को निकालने की कोशिश की, जब इसमें वे सफल नहीं हुए, तब स्नेक कैचर टीम को जानकारी दी गई। बहरहाल सांप के निकल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।यह मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version