Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शारुख खान और दीपिक की पठान फिल्म पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, देखें वीडियो

रायपुर : बॉलीवुड के शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है। और हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। गाने में पहने गए कपड़ों को लेकर लगातार कॉन्ट्रोवर्सी जारी है। बता दे की इस गाने का कई नेताओं को साथ संगठनों ने भी विरोध कर दिया है।

इस बिच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पठान मूवी को लेकर कहा कि पहनना अलग बात है मगर जब कोई समाज और परिवार को त्याग देता है, उसके बाद वो भगवा या गेरुआ रंग धारण करता है। जब कोई भी साधू संत घर परिवार त्यागता है उसके बाद भगवा या गेरुआ रंग स्वीकार करता है। चीते के रंग की ज्वाला का रंग बताया , मतलब सब कुछ त्याग दिया। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग धारण कर निकलते हैं, वो बताएं कि उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है।

बल्कि वसूली करने के लिए पहन रहे है। कलर की बात है तो बीजेपी के सांसद और विधायक जो फिल्मों में काम कर रहे है उनके बारे में उनके क्या विचार है। रंगों से धर्म जाती तय नहीं करना चाहिए। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को लेकर इन दिनों विवाद गर्माया हुआ है। फिल्म के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी राजनेताओं से लेकर हिंदू संगठनों की आंखों में खटक रही है। इस मुद्दे पर सीएम बघेल ने भी बयान दिया, इस गाने का चारों ओर पुरजोर विरोध हो रहा है। तो वहीं बॉलिवुड के कुछ सितारे इसके समर्थन में उतरे है।

Exit mobile version