Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CM ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की सभी नारीशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि, विकसित छत्तीसगढ़ राज्य के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। और इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है। महिला दिवस के अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी। वहीं इस अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी।

Women’s Day पर CM के साथ दिखीं महिला विधायक!

आपको बता दें कि , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर क्षेत्र के कुनकुरी रवाना हुए। वहीं रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जशपुर की विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय भी नारीशक्ति के रूप में उनके साथ मौजूद रहीं। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि, बीजेपी में हमेशा महिलाओं का सम्मान हुआ है। राष्ट्रपति पद पर महिला है, देश भर में महिला सांसद और विधायक हैं।

Exit mobile version