Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आज विभन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर : आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के विशेष अवसर पर शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के पहले सीएम साय सुबह 10 बजे रायपुर में स्थित प्राचीन दूधाधारी मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद सुबह 10:30 बजे जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण के लिए रवाना होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे सीएम साय शिवरीनारायण में स्थित श्री राम मंदिर का दर्शन करेंगे, जिसके बाद 11:30 बजे श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको बता दें कि, अयोध्या में आज होने वाले श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन शिवरीनारायण में भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में हर – हर शंभू फेम अभिलिप्सा पांडा एवं सारेगामा फेम शरद शर्मा प्रस्तुति देंगे।

Exit mobile version