संतोष देवांगन, भिलाई : आज देश में रामनवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने निवास में कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ नवरात्र के पावन पर्व पर शक्ति स्वरूपा कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर पूजन किया । फिर भोज कराकर उनका आशीर्वाद लिया।
बड़ी संख्या में कन्याएं मुख्यमंत्री निवास में जुटी हुई थीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामनवमी पर प्रदेश की सुख शांति की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा-प्रभु राम की कृपा हम सब पर बनी रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा-आदिपुरुष भगवान राम के वनवास से जुड़ी स्मृतियों को सहेजने के साथ उन्हें संभालने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने लिखा-वनवास काल के दौरान प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ’ के रूप में विकसित कर रही है।
