Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CM भूपेश बघेल होंगे थोड़ी देर में कांकेर दौरे पर रवाना .. देखे जारी शेड्यूल

रायपुर। थोड़ी देर में सीएम भूपेश बघेल कांकेर दौरे पर रवाना होंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11 बजे कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम गितपहर पहुंचेंगे। ग्राम गितपहर में भेंट-मुलाकात के बाद दोपहर 12.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम दुर्गकोंदल के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 1 बजे से दुर्गकोंदल में जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। वहीं दोपहर 2.55 बजे मुख्यमंत्री श्री बघेल दुर्गकोंदल से हेलीकॉप्टर द्वारा भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत ही भानबेड़ा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3.30 बजे से 4.45 बजे तक ग्राम भानबेड़ा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर 4.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल भानुप्रतापपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक मुख्यमंत्री विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भानुप्रतापपुर में करेंगे।

Exit mobile version