Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आएँगे आज पाटन ,रहेंगे 4 घंटा विश्राम गृह में लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

संतोष देवांगन, पाटन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 19 मई को पाटन प्रवास पर रहेंगे। सीएम बघेल कार्यकर्ताओं के साथ आज 4 घंटा रहेंगे। वहीं बारी-बारी से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सहित सभी समाज प्रमुखों से मुलाकात करेंगे. आपको बता दे कि 21 मई रविवार को सांकरा में भरोसे का सम्मेलन रखा गया है. जहा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी आएँगे जिसकी तैयारी के सम्बन्ध में भी जानकारी लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कार्यक्रम की दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। जिसकी तैयारी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में बैठक भी लेंगे। देखे सीएम बघेल का प्रोटोकॉल

आपको बता दे कि पाटन रेस्ट हॉउस में सुबह से ही आला अधिकारीयों और पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी लग गई है वही मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर यह क्षेत्र पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गई है। अब मुख्यमंत्री जी के आने के बाद बैठक में क्या महत्वपूर्ण चर्चाएं होती ही है यह जानने के लिये बने रहे आपके अपने छत्तीसगढ़ का लोकल “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” से। Whatsapp नंबर 9406414023.

Exit mobile version