Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया 9 हजार 50 करोड़ रुपये का कर्ज माफ

महासमुंद : छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने राज्य गीत के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया। भेंट मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई गयी हैं, ताकि हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो।

हम विधानसभा में नीति-कानून बनाते हैं, उसका क्रियान्वयन हो रहा या नहीं पता करने आये हैं। उन्होंने कहा कि हम हितग्राहियों से मिलकर सुख-दुख के गोठ करते हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार क़िस्त में राशि दी गई, किसानों को राशि सीधे अकाउंट में दिया गया । 17 को शपथ लिये थे, चार साल होने में तीन चार दिन बचे हैं।

उन्होंने कहा कि शपथ के बाद सीधे मंत्रालय गए, बैठक लेकर कर्ज माफी और समर्थन मूल्य का निर्णय लिया। हमने पहले निर्णय में 19 लाख किसानों के 9 हजार 50 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। भले ही केंद्र सरकार मदद करे या न करे पर जो वादा हमने किया, उसे पूरा करने का कार्य भी कर रहे हैं। किसानों के जरूरत के अनुसार भी उन्हें राशि दे रहे हैं, जिनका उपयोग त्यौहार, शादी आदि में हो रहे हैं।

राजेन्द्र डड़सेना किसान ने बताया कि उन्हें धान विक्रय के लिए टोकन मिल गया है, और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की 3 किश्त की राशि भी मिल चुकी है। कौशिल्या बाई यादव ग्राम अठारह गुड़ी ने बताया कि राशन कार्ड बना है। परिवार में 12 सदस्य हैं। बहु-बेटे के लिए अलग और हम दोनों का अलग राशन कार्ड है। 10-10 किलो चांवल मिलता है। राशन नि:शुल्क मिलता है। नमक भी नि:शुल्क है। रसोई गैस 1200 रुपये में मिलता है, जो महंगा है। जिसके कारण इसका उपयोग नहीं कर पाते। मुख्यमंत्री ने कहा- कौशल्या दीदी से बात करने में काफी अच्छा लगा। किसान राजेन्द्र डड़सेना ने बताया कि उन्हें धान विक्रय के लिए टोकन मिल गया है, मुख्यमंत्री को बताया कि सरकार की किसान हितैषी योजना का लाभ मिल रहा है।

होमेश्वरी साहू ने बताया की 1 हजार 54 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया है, 4 लाख 2 हजार रुपये की आमदनी हुई है। आमदनी का सभी सदस्यों में वितरण किया, और मुझे जो पैसा मिला उससे मैं अपने बच्चों को पढ़ा रही हूं।

Exit mobile version