Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें हेलीकाप्टर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को 2 दिनो तक साथ में लेकर उड़े

गरियाबंद/देवभोग : छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल गरियाबंद जिले में लगातार तीन दिनों तक भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू को राजिम से अपने साथ हेलीकाप्टर में बिठाकर देवभोग के सभा में ले गये साथ ही देवभोग से बिन्द्रानवागढ, परियाबाहरा भी लाये और तो और परियाबाहरा से गरियाबंद भी हेलीकाप्टर में ले गये।

आज तीसरे दिन अपने ही वाहन में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू को बिठाकर भगवान भुतेश्वरनाथ के दर्शन में गये। मुख्यमंत्री को गरियाबंद जिले से विदाई देने समय हेलीपेड तक जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू मुख्यमंत्री के साथ ही नजर आये इस दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने जिलाध्यक्ष से कांग्रेस संगठन के सबंध में विस्तार से जानकारी भी लिया, साथ ही जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू पहले ऐसे जिलाध्यक्ष होंगे जिसे मुख्यमंत्री द्वारा सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है यहा चर्चा का विषय रहा ।

Exit mobile version