Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लौटाई 627 हितग्राहियों को चिटफंड की राशि, मेधावी बच्चों को बांटे टैबलेट

संतोष देवांगन, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम’ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 467 करोड़ 32 लाख 92 हजार के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ’भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 627 हितग्राहियों को चिटफंड की 44 लाख 56 हजार रुपए की राशि वापसी का चेक सौंपा। और साथ ही अन्य हितग्राहियों को भी राशि और सामग्री वितरित की।



भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले में 10वीं और 12वीं की प्रवीण्य सूची में मेरिट में आने वाले बच्चों को टैबलेट वितरित किया। टैबलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। सीएम बघेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आधुनिक संचार क्रांति के इस दौर में यह टैबलेट हमारे लिए उपयोगी साबित होगा।



12वीं की प्रवीण्य सूची में पहला स्थान हासिल करने वाली कृति अग्रवाल, और दूसरा स्थान हासिल करने वाले गोविन्द आदित्य को टैबलेट दिया गया। और इसी तरह 10वीं की प्रवीण्य सूची में पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले रविन्द्र कुमार साहू, सौम्या साहू, पायल यादव को टैबलेट का वितरण किया गया।

Exit mobile version