Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बड़ी मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्रामीणों ने की भेंट मुलाकात

बड़ी मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्रामीणों ने की भेंट मुलाकात

रानितराई : स्व. डे साहब बघेल की धर्मपत्नी देवी बघेल का 92 साल की उम्र में निधन हो गया देवी बघेल रिश्ते में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी मां है उनके अंतिम संस्कार में सामिल होने सड़क मार्ग से कुर्मी गुंडरा पहुंचे भूपेश बघेल ने अपनी बड़ी मां को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

साथ ही वहा उपस्थित ग्रामीण जनो से हाल चाल पूछा खेती किसानी जातिगत आरछन के अलावा ग्रामीण विकास पर चर्चा किया ग्रामीणजनो ने कुर्मीगुंड्रा में हुए विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया साथ ही बताया कि इस वर्ष धान खरीदी में किसी तरह की दिक्कत नही हो रही है बरदाना की उपलब्धता पर्याप्त है पैसा भी समय में मिल रहा है।

सरपंच प्रतिनिधि युगल किशोर आडिल ने गांव में हुए विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कुर्मी गुंडरा से भरर सड़क व समशान घाट पहुंच मार्ग निर्माण की जानकारी दी मौके पर उपस्थित ग्रामीणजनों ने कुर्मी गुंडरा से बोरिद पहुंच मार्ग निर्माण की मांग रखने के अलावा मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 पहुंच मार्ग सुदर्शन साहू के घर से शासकीय स्कूल पहुंच मार्ग निर्माण की आवस्यकता को प्रमुखता से रखा मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शुक्ला को उक्त सभी मांगों का प्रकालन तैयार कर स्वीकृत कराने निर्देशित किया।

उक्त अवसर पर दाऊ शरद बघेल युगल किशोर आडिल मोहन बघेल शंकर बघेल आजाद बघेल रविंद बघेल देवाशीष बघेल सुजीत बघेल परमीत बघेल प्रणव बघेल अश्वनी वर्मा हूला राम वर्मा खिलावन देवांगन एस डी एम पाटन विपुल जनपद सी इ ओ कोठारी गोरे वर्मा तरुण साहू मुकेश वर्मा ईश्वरी आडिल अभिषेक वर्मा हेमनाथ वर्मा लेखपाल वर्मा महेश साहू टोकेंद वर्मा भीखम वर्मा अमर सिंह वर्मा लुम्मन वर्मा डामन पटेल गिरजा शंकर वर्मा के अलावा जन प्रतिनिधि ग्रामीण जन व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version