Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की राम मंदिर में पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की राम मंदिर में पूजा अर्चना

गरियाबंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम राम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Read Also : सरकारी नौकरी : शिक्षिका की भर्ती, 12 जनवरी को, सैलेरी कितना.. जानिए डिटेल्स

इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, मौजूद थे। आपको ज्ञात हो कि सिरकट्टी आश्रम ब्रम्हलीन सन्त भुवनेश्वरी शरण व्यास जी का तपोभूमि है।

संत जी बाल्यकाल से यहाँ आश्रम स्थापित करके अपने जीवनकाल तक श्री राम के नाम का प्रचार प्रसार हेतु क्षेत्र के गांव गांव में धर्म जागरण के लिए मानस यज्ञ का आयोजन करते थे।

क्षेत्र के लोग सिरकट्टी आश्रम पर अगाध आस्था रखते हैं। वर्तमान में इस आश्रम का संचालन उनके शिष्य गोवर्धन शरण व्यास कर रहे है।

Read Also : अधेड़ की मिली लाश, हत्या कर पैरा में छुपाई गई थी लाश, जांच में जुटी पुलिस… जाने पूरी मामला

Exit mobile version